लखनऊ। आज के समय में अधिकतर लोगों को घरों में छोटे-छोटे पौधे लगाने का बहुत शौक हो रहा। अपने घर या फ्लैट को तरह-तरह के पौधों से सजाने का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। लेकिन कई बार हम ऐसे पौधे घर ले आते है, जिसके बारे में हमें सही जानकारी नहीं होती। जो घर की सुदंरता तो बढ़ाते हैं लेकिन यह पौधे आपकी जान के लिए बेहद खतरनक साबित हो सकते हैं।
डंब केन के बारे में….
- ऐसे ही एक जानलेवा पौधे का नाम है डंब केन (Dumb Cane or Dieffenbachia)। चिकित्सकों की जांच के बाद ये साबित हो चुका है की ये बहुत ही जहरीला पौधा है।
- आपको बता दें कि अधिकतर लोग इस पौधे से अपना घर सजाते हैं और वो इस सच्चाई के बारे में नहीं जानते। इस पौधे का दूध अगर शरीर को लग जाए तो त्वचा में खुजली होने लगती है।
- इसका जहर इतना तेज होता है की छोटे बच्चे एक पल में दम तोड़ सकते हैं और वयस्क लोग करीब 15 मिनट के अंदर अपनी जान गवां देते हैं।
- अगर कोई इस पौधे को छूता है और फिर उन्हीं हाथों से आंखों को छूता है तो वो हमेशा के लिए अपने आंखों की रोशनी भी खो सकता है।