1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रामनवमी शोभायात्रा के दौरान गुजरात के वडोदरा में पथराव तो हवाड़ा में हुई आगजनी

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान गुजरात के वडोदरा में पथराव तो हवाड़ा में हुई आगजनी

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल और गुजरात में शोभायात्रा के दौरान बवाल हुआ। इसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। बंगाल के हावड़ा में अराजकतत्वों ने शोभायात्रा के दौरान पथराव किया। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

हावड़ा। रामनवमी पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) और गुजरात (Gujarat) में शोभायात्रा के दौरान बवाल हुआ। इसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। बंगाल के हावड़ा में अराजकतत्वों ने शोभायात्रा के दौरान पथराव किया। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में हुई। वहीं, गुजरात के वडोदरा में भी शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने किसी तरह से अराजकत्वों को वहां से खदेड़ा। ये घटना फतेहपुर रोड पर हुई। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं।

पढ़ें :- TMC सरकार, बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़ी, इनकी सरकार जाएगी तभी असली परिवर्तन आएगा: पीएम मोदी

हावड़ा बवाल में शोभायात्रा पर अचानक हुआ पथराव
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा के दौरान अचानक पथराव किया गया। इसको लेकर वहां पर बवाल हो गया। बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए थे, जिसमे महिला भी शामिल थीं। इस घटना में करीब 15 से अधिक लोगों की घायल होने की सूचना है। इस यात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बावजूद इसके शोभायात्रा पर पथराव किया गया। इस घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण है। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इलाके में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

सीएम ममता ने कहीं ये बातें
हावड़ा में हिंसा के बाद सीएम ममता ने फिर कहा है कि मेरे आंख-कान खुले हैं। मुझे सब दिख रहा है। मैंने पहले ही कहा था कि मुस्लिम बहुल इलाकों से यात्रा ना निकाली जाए। मैंने पहले ही कहा था कि राम नवमी पर रैली निकाली गई तो हिंसा हो सकती है। वह बोलीं, यह रमजान का वक्त है। इस वक्त में वे (मुस्लिम समुदाय) कुछ गलत काम नहीं कर सकते। जुलूस और जनसभाएं करने का पूरा अधिकार है। लेकिन किसी को दंगे भड़काने का अधिकार नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...