मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में बेहद ही सख्त नजर आ रहे हैं। वो लगातार अफसरों को सख्त निर्देश दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में बेहद ही सख्त नजर आ रहे हैं। वो लगातार अफसरों को सख्त निर्देश दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है।
फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से समन्वय अच्छा होना चाहिए।
कतिपय जिलों से शिकायतें मिली हैं कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते, यह स्थिति आपत्तिजनक है, इसमें सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होगी:#UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/6FJexLQf4a
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 15, 2022
उन्होंने कहा कि, ‘फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से समन्वय अच्छा होना चाहिए। कतिपय जिलों से शिकायतें मिली हैं कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते, यह स्थिति आपत्तिजनक है, इसमें सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होगी।’
कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, जिससे पुलिस के प्रति आम जनमानस में विश्वास और मजबूत हो।
सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग को अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं:#UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/d2wB2KV1lU
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 15, 2022
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए, जिससे पुलिस के प्रति आम जनमानस में विश्वास और मजबूत हो। सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग को अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।’