1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में डेल्टा+वेरिएंट से पहली मौत के बाद सख्ती, ठाणे-पुणे में प्रतिबंध बढ़ाया

महाराष्ट्र में डेल्टा+वेरिएंट से पहली मौत के बाद सख्ती, ठाणे-पुणे में प्रतिबंध बढ़ाया

कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कम होते ही नए वेरिएंट 'डेल्टा प्लस' का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। दरअसल शुक्रवार को राज्य के रत्नागिरी जिले में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कम होते ही नए वेरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। दरअसल शुक्रवार को राज्य के रत्नागिरी जिले में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

इसके बाद सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। राज्य में अब तक डेल्टा+ के 21 मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि कोरोना प्रतिबंधों में छूट लोगों के स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं दी जाएगी। साथ ही सरकार ने अब कहा है कि सभी टेस्ट आरटीपीसीआर ही होंगे।

सरकार का कहना है कि अब वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। एक नए आदेश के मुताबिक, ठाणे और पुणे जैसे जिलों में मॉल समेत अन्य जगहों पर सर्वाजनिक जगहों को खोलने का निर्णय कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही अन्य दुकानें और सार्वजनिक दफ्तर शाम 4 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे।

 

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...