1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Subhash Chandra Bose की बेटी बोलीं- मेरे पिता गांधी जी के बड़े प्रशंसक थे, एक के बिना दूसरा नहीं पूरा कर सकता था अपना लक्ष्य

Subhash Chandra Bose की बेटी बोलीं- मेरे पिता गांधी जी के बड़े प्रशंसक थे, एक के बिना दूसरा नहीं पूरा कर सकता था अपना लक्ष्य

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ जहर उगला है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे विवादित मेसेज पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट के बहाने के एक बार फिर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर निशाना साधा है। कंगना जहां पहले मैसेज में उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ जहर उगला है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे विवादित मेसेज पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट के बहाने के एक बार फिर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर निशाना साधा है। कंगना जहां पहले मैसेज में उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है। वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इस बयान के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की बेटी अनीता बोस फाफ (Anita Bose Faf) ने बुधवार को कहा कि अपने पिता के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि नेता जी और महात्मा गांधी के बीच एक मुश्किल रिश्ता था। उन्होंने बताया ऐसा इसलिए था क्योंकि गांधी जी को लगता था कि वह नेताजी को नियंत्रित नहीं कर सकते। वह कहती हैं कि दूसरी ओर मेरे पिता गांधी के बहुत बड़े प्रशंसक थे। इसके अलावा अनीता ने बताया कि सिर्फ अहिंसा की नीति से आजादी नहीं मिली थी। नेताजी और इंडियन नेशनल आर्मी  (INA) की कार्रवाइयों ने भी भारत की आजादी में योगदान दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)  और सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose), दोनों को ही आजादी का महान नायक बताया।

अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल में टिप्पणी की थी कि महात्मा गांधी और नेहरू नेता को अंग्रेजों को सौंपने के लिए तैयार थे। इसी टिप्पणी पर एक टीवी  से  अनीता बोस फाफ (Anita Bose Faf)  ने यह बातें कहीं।

अनीता ने कहा कि वे दोनों (नेताजी और गांधी) महान नायक थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। एक के बिना दूसरा अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर सकता था। यह एक संयोजन था। ऐसा बिल्कुल नहीं है जैसा कांग्रेस के कुछ सदस्य ने लंबे समय तक दावा करते रहे हैं कि केवल एक अहिंसक नीति ही भारत की स्वतंत्रता के लिए जिम्मेदार थी। हम सभी जानते हैं कि नेताजी और इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की कार्रवाइयों ने भी भारत की आजादी में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, यह दावा करना बेमानी होगा कि केवल नेताजी और आईएनए ने ही भारत की स्वतंत्रता लाई। गांधी ने नेताजी सहित कई लोगों को प्रेरित किया।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...