1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Subhash Tripathi jeevan parichay : बीजेपी ने पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी को प्यागपुर विधानसभा के मैदान में उतारा तो जड़ दिया चौका

Subhash Tripathi jeevan parichay : बीजेपी ने पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी को प्यागपुर विधानसभा के मैदान में उतारा तो जड़ दिया चौका

Subhash Tripathi jeevan parichay: यूपी (Uttar Pradesh) के बहराइच जिले (Bahraich District )की प्यागपुर विधानसभा क्षेत्र (Payagpur Assembly constituency) से सुभाष त्रिपाठी 17वीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के अनुभवी राजनेता सुभाष त्रिपाठी (Subhash Tripathi) ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुकेश श्रीवास्तव (Mukesh Srivastava) को 41,541 वोटों के भारी अंतर से मात देकर सफलता प्राप्त की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Subhash Tripathi jeevan parichay: यूपी (Uttar Pradesh) के बहराइच जिले (Bahraich District ) की प्यागपुर  विधानसभा क्षेत्र (Payagpur Assembly constituency) से सुभाष त्रिपाठी 17वीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के अनुभवी राजनेता सुभाष त्रिपाठी (Subhash Tripathi) ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुकेश श्रीवास्तव (Mukesh Srivastava) को 41,541 वोटों के भारी अंतर से मात देकर सफलता प्राप्त की।प्यागपुर  विधानसभा क्षेत्र (Payagpur Assembly constituency) वर्ष 2008 से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में से 287वें स्थान पर आती है। वर्ष 2012 में इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख के लगभग थी और यह सीट वर्ष 2008 में अस्तित्व में आई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

शिक्षा और जीवन शैली

बहराइच जिले के एक सामाजिक व राजनीतिज्ञ के रूप में सुभाष त्रिपाठी (Subhash Tripathi)  की कर्मभूमि बहराइच क्षेत्र को माना जाता है। सुभाष त्रिपाठी (Subhash Tripathi)  ने वर्ष 1979 में एमए की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 1981 में बीएड के साथ-साथ उन्होंने फैज़ाबाद स्थित अवध यूनिवर्सिटी (Avadh University, Faizabad) से वर्ष 1988 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही वह पेशे से अधिवक्ता भी रहे हैं।

ये है पूरा सफरनामा

नाम –सुभाष त्रिपाठी, एडवोकेट
निर्वाचन क्षेत्र – 287, प्यागपुर
जिला – बहराइच,
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम – स्व. शनि प्रकाश त्रिपाठी
जन्‍म तिथि –31 दिसम्बर, 1955
जन्‍म स्थान- बहराइच
धर्म- हिन्दू
जाति- ब्राह्मण
शिक्षा- स्नातकोत्तर, बीएड, एलएलबी
विवाह तिथि- 06 मई, 1980
पत्‍नी का नाम- कृष्णा त्रिपाठी
सन्तान- दो पुत्र
व्‍यवसाय- कृषि, वकालत
मुख्यावास : पोस्ट-घसियारीपुरा, निकट संहारिणी मन्दिर, जनपद- बहराइच

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

राजनीतिक योगदान

16 जनवरी 1998 विधान परिषद के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
1998-1999 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति के सदस्य
1998-1999 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सदभाव समिति के सदस्य
1999-2000 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सदस्य
1999-2002 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सदभाव समिति के सदस्य
1999-2000 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति के सदस्य
1999-2000 मंत्रियों को परामर्श देने वाली स्थानीय स्वशासन सम्बन्धी संस्थाए, स्थाई समिति के सदस्य
2000-2001 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सदस्य
2000-2001 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सदभाव समिति के सदस्य
2000-2001 उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की पशुपालन स्थाई समिति के सदस्य
2000-2001 उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की आवास सम्बन्धी संयुक्त समिति के सदस्य
2001-2002 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति के सदस्य
2002-2003 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति के सदस्य
2002-2003 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति के सदस्य
2003-2004 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति के सदस्य

मार्च, 2017 17वीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...