मुंबई। कम समय में फिल्म जगत में अपना मुकाम हासिल करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। किसी को भी इसका तनिक भर विश्वास नहीं हो रहा है। लेकिन सच्चाई यही है। दरसअल, आज उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर जान दे दी। सुशांत की मौत की खबर जैसे ही सबको पता लगी सब हैरान हो गए।
वहीं, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। पटना में जन्में सुशांत का पैतृक घर बिहार के पूर्णिया में स्थित है। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में लीड रोल प्ले कर चुके सुशांत के बारे में कम ही लोग ये बात जानते हैं कि उनकी बहन मिट्ठू एक स्टेट लेवल क्रिकेटर हैं।
सुशांत अपनी मां के काफी करीब थे। उनकी मां का निधन साल 2002 में हो गया था। मां के निधन के बाद सुशांत टूट गए थे और यही वो साल था जब उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत के पिता एक सरकारी अफसर रहे हैं।
इसके अलावा उनके परिवार में चार बहनें थीं जिनमें से एक के निधन के बाद तीन बहनें और सुशांत बचे थे। श्वेता के पिता मिस्टर के.के. सिंह सुशांत के निधन के बाद अवाक हैं। बता दें कि, सुशांत मूल रूप से पटना के राजीवनगर निवासी थी।