समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद व शहर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी राजकुमारी देवी (Raj Kumari devi) का बुधवार निधन हो गया था। सपा नेत्री के निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। इसके साथ ही उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता पहुंचे हैं।
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद व शहर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी राजकुमारी देवी (Raj Kumari devi) का बुधवार निधन हो गया था। सपा नेत्री के निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। इसके साथ ही उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता पहुंचे हैं।
सपा नेत्री राजकुमारी देवी (Raj Kumari devi) के निधन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। राजकुमारी देवी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही सपा के नेता थे।
लोगों का कहना है कि राजकुमारी देवी (Raj Kumari devi) जमीन से जुड़ी हुई नेता थीं और हमेशा लोगों के लिए संघर्ष करती थीं। सपा नेताओं का कहना है कि राजकुमार देवी के निधन पर सबको बड़ा नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट — रवि जायसवाल