1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बॉलीवुड के बादशाह के छोटे बेटे अबराम के बर्थडे पर सुहाना ने शेयर की प्यारी वीडियो

बॉलीवुड के बादशाह के छोटे बेटे अबराम के बर्थडे पर सुहाना ने शेयर की प्यारी वीडियो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का गुरुवार को जन्मदिन है। अपने भाई के लिए इस पल को और खास बनाने के लिए बड़ी बहन सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वीडियो की हैं। जो बहुत ही क्यूट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुहाना ने इंस्टाग्राम ये वीडियो शेयर की है जिसमें भाई-बहन साथ में पूल में नजर आ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का गुरुवार को जन्मदिन है। अपने भाई के लिए इस पल को और खास बनाने के लिए बड़ी बहन सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वीडियो की हैं। जो बहुत ही क्यूट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुहाना ने इंस्टाग्राम  वीडियो शेयर की है जिसमें भाई-बहन साथ में पूल में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Mainu Chhadke Song: अपूर्वा बिट की मैनू छड़के का ऑडियो हुआ रिलीज एफएमडी म्यूजिक पर...

इसमें नन्हें अबराम अपनी बड़ी दीदी के साथ पोज देने के लिए घुटनों के बल उनकी ओर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे की ओर जब देखते हैं, तो सुहाना भाई को उन्हें किस करने के लिए कहती हैं। अबराम भी अपनी बहन को पुचकारने से नहीं कतराते हैं।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में सुहाना लिखती हैं, “बर्थडे बॉय। ”

बता दें कि इसी महीने 22 मई को सुहाना ने न्यूयॉर्क में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सुहाना अब 21 साल की हो गई हैं।

वह न्यूयॉर्क में ही फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसा खबरें काफी समय से चल रही हैं कि सुहाना जल्दी ही फिल्मों में दिखाई देंगी। सुहाना से बड़े उनके भाई आर्यन खान भी हैं जो अपने पापा की बिल्कुल कार्बन कॉपी लगते हैं। सबसे छोटे अबराम खान हैं। अबराम का जन्म मई, 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...