1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सूर्य ने कन्या राशि में किया प्रवेश, 5 राशि वाले होंगे धनवान और बाकी रहें सावधान

सूर्य ने कन्या राशि में किया प्रवेश, 5 राशि वाले होंगे धनवान और बाकी रहें सावधान

नवग्रहों (Navagraha) में सूर्य देव( Sun God) को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। किसी के कुंडली में यदि सूर्य मजबूत हो तो उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। अगर वहीं सूर्य कमजोर है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सूर्य देव का कन्या राशि में प्रवेश (sun transit in virgo) सभी राशियों को प्रभावित करेगा। सूर्य का 16 सितंबर को कन्या राशि (Virgo ) में गोचर है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नवग्रहों (Navagraha) में सूर्य देव( Sun God) को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। किसी के कुंडली में यदि सूर्य मजबूत हो तो उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। अगर वहीं सूर्य कमजोर है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सूर्य देव का कन्या राशि में प्रवेश (sun transit in virgo) सभी राशियों को प्रभावित करेगा। सूर्य का 16 सितंबर को कन्या राशि (Virgo ) में गोचर है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

आइए बताते हैं आपकी राशि पर सूर्य देव ( Sun God) के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा? 2/14 कन्या राशि (Virgo ) में सूर्य का गोचर 17 सितंबर 2021 को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर होगा और यह 17 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक कन्या राशि में ही रहेगा। उसके बाद तुला राशि (Libra) में प्रवेश कर जाएगा।

मेष राशिफल – सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि (Aries ) को धन आदि की परेशानियों को काफी हद तक राहत प्रदान कर सकता है। कर्ज आदि की समस्या से परेशान हैं तो ये गोचर, लाभकारी साबित होगा। इसके साथ ही शत्रु या प्रतिद्वंदी पराजित होंगे। जॉब और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। विद्यार्थियों को परिश्रम का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशिफल – जॉब के मामले में सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ परेशानियां दे सकता है, इसलिए धैर्य बनाएं रखें। अनावश्यक विवाद की स्थिति से बचें। बॉस को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि लें। तनाव की स्थिति से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशिफल – परिवार और मित्रों को समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. कुछ नया करने के मन कर सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें, धोखा और हानि की भी स्थिति बन सकती है।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कर्क राशिफल – सूर्य का गोचर आपके साहस में वृद्धि करेगा, जिससे धन लाभ की भी स्थिति बनेगी। इस दौरान यात्रा का भी योग बन रहा है। धन के मामले में सोच समझ कर निर्णय लें और सेहत पर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशि – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य प्रथम भाव का स्वामी है। परिवार, धन और वाणी के आपके दूसरे भाव में यह गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान आपको अचानक धन लाभ होगा। आप सट्टेबाजी और जोखिम भरे काम से भी पैसा कमा सकते हैं। खासकर सिंह राशि के उन जातकों को इस दौरान सफलता मिलेगी, जिसकी कुंडली में सूर्य अनुकूल अवस्था में है।आपके संचार कौशल में सुधार होने की संभावना ।

कन्या राशि – इसके जातकों के लिए सूर्य द्वादश भाव का स्वामी है । आत्म और व्यक्तित्व के आपके पहले भाव में यह गोचर कर रहा है. इस दौरान वित्तीय मोर्चे के लिए सूर्य का यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस गोचर के दौरान आपको लाभ कमाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों की बात की जाए तो आपको भी लाभदायक सौदे प्राप्त करने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

तुला राशि – इस राशि वालों का सूर्य एकादश भाव का स्वामी है। सूर्य का गोचर आपके विदेशी लाभ, आध्यात्मिकता और व्यय के भाव में हो रहा है। यह समय आपके लिए औसत साबित होगा। इस दौरान आपको लंबी अवधि की परियोजनाओं को पूरा करने का मौका देगी। इस दौरान समाज से थोड़ा दूरी बना सकते हैं। यह गोचर आपकी शिक्षा में समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको ध्यान केंद्रित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों के लिए, सूर्य दसवें घर का स्वामी है और आपके आय, लाभ और इच्छा के ग्यारहवें घर में इसका गोचर हो रहा है। सूर्य का यह गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा, क्योंकि आपका सामाजिक दायरा इस दौरान मजबूत होगा, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आप इस गोचर के दौरान सफलता और प्रसिद्धि पाएंगे और उचित माध्यम से धन प्राप्त करेंगे।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए, सूर्य नौवें घर का स्वामी है और आपके करियर, नाम और प्रसिद्धि के दसवें घर में यह गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत और आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होगा। आपको नौकरी के मोर्चे पर विकास और प्रगति के अवसर मिलने की संभावना है और पदोन्नति के भी योग हैं।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए, सूर्य आठवें घर का स्वामी है और आपके भाग्य, धर्म, आध्यात्म के नौवें घर में यह गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान इस राशि के जातकों को बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि आपके किसी विश्वासपात्र व्यक्ति द्वारा इस दौरान आपको धोखा दिया जा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। इस गोचर के दौरान आपके साथ धोखाधड़ी होने की संभावना बहुत अधिक है।

कुंभ राशि- के जातकों के लिए, सूर्य सातवें घर का स्वामी है और आपके आठवें घर में यह गोचर कर रहा है।आठवां भाव अचानक हांनि/ लाभ और मृत्यु का भाव कहा जाता है। इस गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक जीवन में इस राशि के जातकों को अपने वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। साथ ही आप कार्यक्षेत्र की आंतरिक राजनीति में शामिल हो सकते हैं।

मीन राशि- के जातकों के लिए सूर्य छठे घर का स्वामी है और यह आपके विवाह और भागीदारी के सातवें घर में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान मीन राशि के जातक अपने विरोधियों के कारण कुछ कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। आप अपना अधिकांश समय दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में बिता सकते हैं। आपके जीवनसाथी और अन्य लोगों के साथ संबंध भी इस दौरान बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते। जीवनसाथी के साथ अहम के टकराव की उच्च संभावना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...