हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे (Sunil Shende) का सोमवार को निधन हो गया है। सुनील 75 साल की उम्र में उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी ज्योति, दो बेटों ओंकार, ऋषिकेश, बहू और पोते को पीछे छोड़ गए हैं। सुनील शेंडे (Sunil Shende) ने टीवी सीरियल ‘सर्कस' में काम किया।
मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे (Sunil Shende) का सोमवार को निधन हो गया है। सुनील 75 साल की उम्र में उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी ज्योति, दो बेटों ओंकार, ऋषिकेश, बहू और पोते को पीछे छोड़ गए हैं। सुनील शेंडे (Sunil Shende) ने टीवी सीरियल ‘सर्कस’ में काम किया। सीरियल में वह शाहरुख खान द्वारा निभाए गए किरदार के बाबू जी बने थे। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन के कई सीरियल में काम किया।
सुनील शेंडे (Sunil Shende) को घर पर चक्कर आया था। बताया जा रहा है कि शरीर में आतंरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी मौत हो गई है। रात करीब एक बजे उन्होंने अपने विलेपार्ले स्थित आवास पर दम तोड़ दिया। सोमवार को दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
राजेश तैलंग का पोस्ट
अभिनेता राजेश तैलंग (Actor Rajesh Tailang) ने सुनील के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अच्छे कलाकार और एक अच्छे इंसान… श्री सुनील शेंडे (Sunil Shende) अब नहीं रहे। मैं भाग्यशाली था कि उनके साथ सीरियल शांति में काम करने का मौका मिला। मैं उनका बेटा बना था। बाबूजी श्रद्धांजलि।’
Great actor and and a great human being …Shri Sunil Shende is no more.I was fortunate enough to get a chance to work with him in the serial Shanti, I played his son. Babuji saadar shraddhanjali 💐🙏 pic.twitter.com/Blt1bDOtB0
पढ़ें :- Nima Paul- Kili Paul Video: पठान देख किली पॉल पर चढ़ा शाहरुख का बुखार, वीडियो शेयर कर बोले - रेट दिस
— Rajesh Tailang (@rajeshtailang) November 14, 2022
फिल्मों और टीवी में किया काम
सुनील शेंडे (Sunil Shende) ने फिल्म ‘गांधी’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसमें वह एक डाकू की भूमिका में थे। सुनील शेंडे ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम रोल निभाए। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘सरफरोश’, ‘गुनाह’, ‘खलनायक’ सहित अन्य है। उनके दमदार व्यक्तित्व की वजह से उन्हें ज्यादातर पुलिस और नेताओं की भूमिकाएं मिलीं। पिछले कुछ दिनों से वह इंडस्ट्री से दूर थे।