1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sunny Leone ने शेयर की Birthday Celebration की Funny Video, फैंस के उड़े होश

Sunny Leone ने शेयर की Birthday Celebration की Funny Video, फैंस के उड़े होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की अनदेखी वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी काफी फनी अंदाज में नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में एक्ट्रेस के सिर पर पीले कलर के बैलून बांधे नजर आ रहे हैं। साथ ही वो मुस्कुराती कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हिडिन बर्थडे वीडियो।’

इस फनी वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही मे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एमटीवी के शो स्पिल्ट्सविला के सेट से फोटोज शेयर किया थे।

इस फोटो में वो शो के को-स्टार रणविजय सिंह के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ रेड कलर की स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। तो रनविजय सफेद कलर की टी-शर्ट के साथ एक ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...