1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Superstar Rajinikanth अस्पताल में हुए एडमिट, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

Superstar Rajinikanth अस्पताल में हुए एडमिट, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बीते गुरुवार को उन्हें कावेरी अस्पताल (Kaveri Hospital) में एडमिट करवाया गया। मिली जानकारी के तहत वह अपने रुटीन चेकअप (routine checkup) के लिए गए थे और इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Superstar Rajinikanth news: सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बीते गुरुवार को उन्हें कावेरी अस्पताल (Kaveri Hospital) में एडमिट करवाया गया। मिली जानकारी के तहत वह अपने रुटीन चेकअप (routine checkup) के लिए गए थे और इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। खबरों के अनुसार एक दिन के लिए रजनीकांत (Rajinikanth) अस्पताल में ही रहेंगे, वहीं अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत की टीम का कहना है कि एक्टर दोपहर 4:30 बजे कावेरी अस्पताल पहुंचे थे।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

वहीं उनकी बेटी ऐश्वर्या और दामाद रविचंद्रन उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे। रजनीकांत के करीबी माने जाने वाले रियाज अहमद ने एक बयान में कहा है कि, ‘रजनीकांत का हर बार रुटीन चेकअप किया जाता है। नियमित रूप से यह करना जरूरी रहता है। अभी के लिए एक्टर को प्राइवेट अस्पताल में चेकअप के लिए रखा गया है।’ आपको बता दें कि फैंस के साथ ही परिवार को भी रजनीकांत की सेहत को लेकर चिंता रहती है।

बीते साल भी उस समय फैन्स मायूस हो गए थे जब रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय अभिनेता के ब्लड प्रेशर में काफी फ्लक्चुएशन देखने को मिला था। वह कुछ दिन तक अपोलो अस्पताल में एडमिट रहे थे और उनकी तबीयत भी उस समय बिगड़ी थी जब वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...