नई दिल्ली। नया साल शुरू हो गया है और साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है। अगर आप भी ग्रहण को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी अन्यथा आप अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा सकते हैं। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी आंखों की रोशनी को ध्यान रखते हुए सूर्य ग्रहण देख सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- सूर्य ग्रहण के दौरान खतरनाक सोलर रेडिएशन निकलती हैं। यह सोलर रेडिएशन आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति की आंखें तक खराब हो सकती हैं। जिसे रेटिनल सनबर्न के नाम से जाना जाता है।
- सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा कोई भी आम चश्मा पहनकर ग्रहण को देखने की भूल भी ना करें। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए उपयुक्त लैंस या गॉगल लगाएं।
- घर में रखी एक्स-रे फिल्म को भी आंखों के आगे रखकर आप ग्रहण देख सकते हैं, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि उसमें स्क्रैच नहीं लगे होने चाहिए।
- सूर्य ग्रहण देखने के लिए सोलर फिल्टर या सोलर व्यूअर का प्रयोग कर सकते हैं।
- सूर्य ग्रहण को अपने नॉर्मल कैमरे में कैद न करें। ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
- सूर्य ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा के देखने से रंगों को पहचानने की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
- गर्भवती महिलाओं की बेली की स्किन भ्रूण की रक्षा के लिए पतले सुरक्षात्मक खोल की तरह काम करती है। ऐसे में सूर्य ग्रहण से निकलने वाली विकिरणें इस त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
बता दें कि यह ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में दिखाई देने वाला है।
Solar Eclipse 2019: इस दिन पड़ रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण