1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2022 : इस दिन लग रहा है साल का पहला ग्रहण, जानिए कहां दिखाई देगा

Surya Grahan 2022 : इस दिन लग रहा है साल का पहला ग्रहण, जानिए कहां दिखाई देगा

सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है। ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Grahan 2022 : सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है। ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण दो प्रकार के होते है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण। इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण होंगे। खगोलविद और ज्योतिषाचार्यों के लिए ग्रहण के प्रभावों का अध्ययन करना बहुत रोचक होता है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

Surya Grahan 2022

साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह 30 अप्रैल 2022 को लगे्गा।
ग्रहण काल: दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:07 बजे तक रहेगा।

यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।  यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण पृथ्वी के दूसरे भूभाग पर दिखाई देगा। यह दक्षिण-पश्चिम अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। बता दें कि पहला सूर्य ग्रहण शनिचरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है जिसकी तिथि 30 अप्रैल है। 30 अप्रैल के दिन शनिवार और अमावस्या होने के चलते इसे शनिचरी अमावस्या कहा जा रहा है।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...