1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Namaskar: मकर संक्रांति के दिन सूर्य नमस्कार करते समय पढ़ें ये मंत्र,चेहरे पर ओज बना रहता

Surya Namaskar: मकर संक्रांति के दिन सूर्य नमस्कार करते समय पढ़ें ये मंत्र,चेहरे पर ओज बना रहता

पृथ्वी पर जीवन का आधार भगवान सूर्य है। सूर्य की किरणों से वनस्पतियां और जीव खिल उठते है। सूर्य नमस्कार को शरीर और दिमाग पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव के लिए भी जाना जाता है। सूर्य नमस्कार 12 शक्तिशाली योग मुद्राओं का एक क्रम है। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना सबसे अच्छा होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Namaskar: पृथ्वी पर जीवन का आधार भगवान सूर्य है। सूर्य की किरणों से वनस्पतियां और जीव खिल उठते है। सूर्य नमस्कार को शरीर और दिमाग पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव के लिए भी जाना जाता है। सूर्य नमस्कार 12 शक्तिशाली योग मुद्राओं का एक क्रम है। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना सबसे अच्छा होता है। सूर्य नमस्कार 12 योगासनों से मिलाकर बनाया गया है और हर एक आसन का अपना अलग महत्व है। सूर्य नमस्कार वजन कम करने के लिए सबसे सफल अभ्यास है। प्रात: काल सूर्य नमस्कार  के 12 आसन को करने से  तन मन में ताजगी का अहसास दिन भर रहता है। सुस्ती और आलस्य नहीं रहता और दिन भर चुस्ती फुर्ती बनी रहती है। प्रात: काल उगते हुए सूर्य के सामने आसन करने से व्यक्ति के चेहरे पर ओज बना रहता।

पढ़ें :- Side effects dental braces: डेंटल ब्रिसेस लगवाने के होते हैं ये साइड इफेक्ट

सूर्य नमस्कार  के 12 आसन का नाम

प्रणाम मुद्रा, हस्त उत्तानासन, हस्तपाद आसन या पादहस्तासन, अश्व संचालन आसन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचालन आसन, हस्तपाद आसन, हस्तउत्थान आसन, प्राणायाम मुद्रा

इन मंत्रों से करें सूर्यदेव प्रसन्न

ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ॐ सूर्याय नम:
ॐ घृणि सूर्याय नम:

पढ़ें :- Side effects of refined oil: अगर खाना पकाने में करती हैं रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल, तो जान ले इसके सेवन से होने वाले ये नुकसान

फायदेमंद साबित हो सकता है  
सूर्य की किरणें आपको सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। इससे आपका मन शांत रहता है। और आप स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचे रहते हैं। सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और आप तमाम बीमारियों से बचे रहते हैं। अगर आपके शरीर में टॉक्सिन्स हैं या आप तनाव में रहते हैं, तो सूर्य नमस्कार आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

इससे ताजगी महसूस करते हैं

1. आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है और स्किन डिटॉक्स होती है।
2. सूर्य नमस्कार करने से बेली फैट कम होता है और आपके शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है।
3. महिलाओं के लिए सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद है क्योंकि इससे पीरियड्स रेगुलर हो जाते हैं।
4. पीठ दर्द, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।
5. बॉडी रिलैक्स करने के लिए सूर्य नमस्कार रामबाण इलाज है और आप इससे ताजगी महसूस करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...