1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Rashi Parivartan 2022 : जुलाई में इस दिन सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

Surya Rashi Parivartan 2022 : जुलाई में इस दिन सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

जीवन में ऊर्जा का संचार करने वाले भगवान भास्कर जीव जगत में प्रकाश और ऊर्जा के स्रोत है। नव ग्रहों में सूर्य देव को राजा कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Rashi Parivartan 2022 : जीवन में ऊर्जा का संचार करने वाले भगवान भास्कर जीव जगत में प्रकाश और ऊर्जा के स्रोत है। नव ग्रहों में सूर्य देव को राजा कहा जाता है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य जीवन में सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ संबंध और उच्च पद आदि की संभावनाएं प्रकट करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 जुलाई को सूर्य देवता  कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगें। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश करना कर्क संक्रांति कहलाता है।सूर्य देवता के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव आएगा आइये जानें इस बारे में।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
16 जुलाई को जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा तो भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय यह समय बहुत शुभ है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का आपको अवसर मिलेगा। आप दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव कर सकते है। परिवार से आपको किसी समय शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक नौकरी और व्यापार के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मान सम्मान मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपको शुभ परिणाम मिल सकते है।

वृश्चिक राशि

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 :चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विधान, जानें विधि

इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है, तो आपको शुभ परिणाम मिल सकते है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातक लेन देन के लिए यह समय शुभ रहेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आगमन के लिए नए अवसर मिल सकते है। यदि आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े है, तो आपको उसमें मुनाफा हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...