1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Uttarayan 2022 : सूर्य ने मकर राशि में किया प्रवेश , इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Surya Uttarayan 2022 : सूर्य ने मकर राशि में किया प्रवेश , इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Surya Uttarayan 2022 : सूर्य देव दक्षिणायन उत्तरायण में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष में धार्मिक व किसी महत्वपू्र्ण कार्य को शुरू करने के लिए सूर्य का उत्तरायण होना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही मकर राशि में गोचर होने पर सभी राशियों पर इसका असर भी देखने को मिलता है, लेकिन इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए पदोन्नति की संभावना बनेगी, धनाागमन, प्रतिष्ठित जनों से मित्रता के योग है। चहुंमुखी विकास होगा। उपाय के तौर पर ओम सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ व गेहूं का दान करें।

वृष राशि : इस राशि के जातकों के जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी। मकान और वाहन आदि में लाभ की संभावना है। वृष राशिवाले उपाय के तौर पर सफेद वस्तुओं का दान करें।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

सिंह राशि : इस राशि के जातक सूर्य की उपासना करें। राजसत्ता से लाभ होगा। ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। शत्रुओं पर विजय, कार्यसिद्धि का योग बनेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को कोर्ट केस में विजय मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे, मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। उपाय- जल में गुड़ डाल कर सूर्यदेव को अर्पित करें।

मीन राशि : सूर्य का गोचर इस राशि के लिए धन लाभ, पदोन्नति व वाहन सुख का योग लेकर आया है। इस राशि के लोग उपाय के तौर पर बेसन से बनी चीजें दान कर सकते हैं।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...