1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. The Times Most Desirable Man of 2020 की लिस्ट में शामिल हुए Sushant Singh, यहां देखें पूरी लिस्ट

The Times Most Desirable Man of 2020 की लिस्ट में शामिल हुए Sushant Singh, यहां देखें पूरी लिस्ट

हर साल द टाइम्स  अपने 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे डैशिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है।दरअसल, साल 2020 की लिस्ट में टॉप पर ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: हर साल द टाइम्स  अपने 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे डैशिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है।दरअसल, साल 2020 की लिस्ट में टॉप पर ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है।

पढ़ें :- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हॉर्ट अटैक से निधन, छाई शोक की लहर

ऐक्टर के साथ फिलॉसफर 

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन ऐक्टर होने के साथ ही फिलॉसफर भी थे। सुशांत की ऐस्ट्रॉनमी और ऐस्ट्रोफिजिक्स में काफी दिलचस्पी थी।

साथ ही साथ वह अलग विषयों की किताबें भी पढ़ते थे। साइंस में रुचि होने के कारण वह अमेरिका में नासा और यूरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च लैब सर्न का भी दौरा कर चुके थे।

टॉप 10 में ये चेहरे हैं शामिल

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में टॉप 10 में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अन्य नामों में सिद्धार्थ शुक्ला, कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर जैसे सिलेब्स शामिल हैं। आपको बता दें कि The Times 50 Most Desirable Men 2020 का प्रसारण शनिवार 5 जून को रात 10।30 बजे टीवी चैनल जूम पर किया जाएगा।

देखिये लिस्ट

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट में इस साल गुरफतेह सिंह पीरजादा, इश्वाक सिंह, पवेल गुलाटी, अली गोनी, अरमान मलिक, प्रतीक बब्बर, अक्षय ओबेरॉय, वत्सल सेठ, शाहीर शेख, रोहित सराफ, शुभमन गिल, निशांत मलकानी, यश दासगुप्ता, नील भट्ट और अविनाश तिवारी नई एंट्री बने हैं।

पढ़ें :- Shocking Video: देखते देखते शख्स ने कोबरा को बोतल में उतारा , देखने वालों के उड़े होश

टॉप 50 की इस लिस्ट के अलावा एक फॉरएवर डिजायरेबल मेन की अलग लिस्ट निकाली गई है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, रितिक रोशशन और महेश बाबू के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि The Times 50 Most Desirable Men 2020 का प्रसारण शनिवार 5 जून को रात 10.30 बजे टीवी चैनल जूम पर किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...