1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Swapna Shastra : ये जानवर सपने में दिखे तो समझिए करियर में होने वाली है तरक्की

Swapna Shastra : ये जानवर सपने में दिखे तो समझिए करियर में होने वाली है तरक्की

स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ-अशुभ मतलब बताए गए हैं। सपने  जीवन के जरूरी अंग है। हर आयु वर्ग के लोग सपने देखते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

swapna shastra : स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ-अशुभ मतलब बताए गए हैं। सपने  जीवन के जरूरी अंग है। हर आयु वर्ग के लोग सपने देखते है। युवा वर्ग में सपनों के रहस्यों के बारे में जानने की उत्सुकता प्रबल होती है। ऐसा माना जाता है सपने में दिखाई देने वाली घटनाओं का सीधा संबंध हमारे भूतकाल और भविष्यकाल से जुड़ा होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जानवरों का आना भी शुभ या अशुभ संकेत देते हैं। आइये जानते है सपने में दिखाई देने वाले जानवरों शुभ या अशुभ संकेत।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

 हाथी
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हाथी को गणेश भगवान के रूप में पूजा जाता है। स्वप्न में हाथी देखना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में हाथी देखना सुख-समृद्धि का सूचक है। अगर कोई सपने में हाथी की सवारी करते देखता है तो इसका अर्थ है कि उसके घर में आने वाले समय में सुख और शांति रहेगी।

 गाय
धार्मिक ग्रंथों में गाय को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। स्वप्न में गाय देखना बहुत ही शुभ माना गया है। सपने में सफेद गाय को देखने से धन लाभ होता है। सपने में बछड़ा दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि आमदनी में बढ़ोतरी होने वाली है।

कुत्ता
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में कुत्ता देखना शुभ है। अगर सपने में काटता हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि बहुत जल्द किसी समस्या से मुक्ति मिलने वाली है।

 बिल्ली
सपने में बिल्ली देखना शुभता का संकेत है। सपने में जंगली बिल्ली को देखना लक्ष्य प्राप्ति का संकेत देता है।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...