1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार में फेरबदल की चर्चाओं के बीच स्वतंत्र देव सिंह बोले-योगी आदित्यनाथ से अच्छा नहीं हो सकता कोई सीएम

यूपी सरकार में फेरबदल की चर्चाओं के बीच स्वतंत्र देव सिंह बोले-योगी आदित्यनाथ से अच्छा नहीं हो सकता कोई सीएम

उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी खिंचतान के बीच यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ​देव सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। साथ ही कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता है। वे बहुत ही परिश्रमी और ईमानदार हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी खिंचतान के बीच यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ​देव सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। साथ ही कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता है। वे बहुत ही परिश्रमी और ईमानदार हैं।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के शव पहुंचने से पहले गाजीपुर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापित किया है। दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह का बयान उस समय आया है जब प्रदेश में बड़े बदलाव के अटकलें लगाई जा रहीं हैं। ऐसे समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

इसके पहले रविवार को भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मुलाकात से पहले उन्होंने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि यूपी सरकार व संगठन इस समय अच्छा काम कर रहे हैं।

कैबिनेट में कई पद खाली हैं जिन्हें भरने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही समय पर निर्णय करेंगे। दरअसल, छह महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में फेरबदल होगा और एमएलसी बने ए के शर्मा को कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, भाजपा के पदाधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें और भाजपा प्रभारी की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

 

पढ़ें :- हम लोगों का गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...