1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Election 2022 : स्वतंत्रदेव सिंह बोले-मुगल आक्रांता गौरी और गजनी के जैसा था अखिलेश यादव का शासन

UP Assembly Election 2022 : स्वतंत्रदेव सिंह बोले-मुगल आक्रांता गौरी और गजनी के जैसा था अखिलेश यादव का शासन

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले प्रदेश के राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती दिख रही है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantradev Singh ) ने सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के शासन को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार का शासन मुगल आक्रांता गौरी (Mughal invader Gauri) और गजनी के शासन जैसा था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले प्रदेश के राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती दिख रही है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantradev Singh ) ने सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के शासन को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार का शासन मुगल आक्रांता गौरी (Mughal invader Gauri) और गजनी के शासन जैसा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मौसमी बीमारी के कारण सीजनल हिंदू बन गए हैं। सपा सरकार (SP Government) ने अपने शासनकाल के दौरान धार्मिक अस्मिता से खिलवाड़ का कोई अवसर नहीं छोड़ा था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantradev Singh ) ने कहा कि रामलला व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पापों के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सपा सरकार (SP Government) में तुष्टीकरण की नीति के चलते हिन्दुओं का त्योहार मनाना मुश्किल होता था। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार में अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली, बरसाने की होली और कृष्ण जन्मोत्सव जैसे आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि योगी सरकार (Yogi Government) में कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...