1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में स्वीडिश नागरिक ने की बदतमीजी, नशे में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़

बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में स्वीडिश नागरिक ने की बदतमीजी, नशे में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़

बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्रा कर रहे स्वीडिश नागरिक ने नशे में केबिन क्रू से छेड़छाड़ की। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mumbai: बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्रा कर रहे स्वीडिश नागरिक ने नशे में केबिन क्रू से की छेड़छाड़ की।  गुरुवार को बैंकॉक थाईलैंड, से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में 24.वर्षीय एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के आरोप में 63.वर्षीय स्वीडिश नागरिक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।  अंधेरी की कोर्ट ने शुक्रवार को उसे जमानत दे दी। यात्री घटना के समय नशे में था और उसने एक क्रू मेंबर व अन्य यात्रियों के साथ भी बदसलूकी की।

पढ़ें :- Pakistan: पाक की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसका समर्थन करने को तैयार : आईएमएफ

खबरों के अनुसार,आरोपी यात्री ने उस समय अनियंत्रित व्यवहार करना शुरू कर दिया जब चालक दल के एक सदस्य ने उसे बताया कि विमान में खाना नहीं है। बीच फ्लाइट में शख्स ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया, शख्स ने खाना मांगा था, जो डिश वह चाह रहा था, वह खत्म हो चुकी थी, जब आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हुआ तो क्रू मेंबर्स ने उसे पेश किया।  जैसे ही एयर होस्टेस पेमेंट लेने के लिए मशीन लेकर उसके पास पहुंची, उसने उसके साथ बदसलूकी की और गलत तरीके से हाथ पकड़ लिया, क्रू मेंबर्स ने इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से की।

स्वीडिश नागरिक के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उसे पुलिस ने फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया। स्वीडिश नागरिक को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट (Andheri Metropolitan Magistrate Court) के सामने पेश किया गया। जिसके बाद उसे जमानत मिल गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...