नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले ही फैंस के साथ प्रेगनेंसी की खबर को शेयर किया था। उसके बाद से कई मौकों पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक पोस्ट किया जिसमें, वो स्विमिंग पूल के बीच अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। प्रेगनेंसी में स्विमिंग करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
लेकिन क्या आप जानते है कि प्रेग्नेंसी में स्विमिंग करना कितना फायदेमंद है? विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान स्विमिंग सबसे सुरक्षित व्यायामों में से एक है। इसे करने के और भी स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Swimming, Scuba Diving
प्रेग्नेंसी में व्यायाम करना शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। जैसे कि स्विमिंग, स्कूबा डाइविंग और कुछ हल्के योग तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। वहीं प्रेग्नेंसी में स्विमिंग करने के कई फायदे हैं। जैसे कि इससे शरीर की मांसपेशियों में फैलाव आता है और खिंचाव करने की क्षमता बढ़ती है।
30 मिनिट प्रेग्नेंसी में स्विमिंग के फायदे
- वहीं यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा देता है, जिससे निचले अंगों में पूलिंग से खून रहता है और पैर में दर्द कम होता है।
- गर्भावस्था के दौरान स्विमिंग से टखने और पैर की सूजन को दूर करने में मदद करता है। दरअसल पानी में अपने अंगों को सबमर्सिबल लगाने से आपके ऊतकों से तरल पदार्थ को आपकी नसों में वापस धकेलने में मदद मिलती है, जो कि सूजन को कम करता है।

- वहीं इससे आपकी हड्डियां और जोड़ों को भी बहुत आराम मिलता है।
- स्विमिंग करना मॉर्निंग सिकनेस को भी कम करता है। दरअसल प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को सुबह उठते ही मतली आदि की परेशानी होती है, जिसे कम करने में स्विमिंग मदद कर सकता है।
- प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को होर्मोनल डिसबैलेंस की परेशानी हो जाती है। ऐसे में शांत पूल में समय बिताना बॉडी टेंप्रेचर को संतुलित करता है और फिर आपके मन को शांत कर देता है।
- साथ ही तैराकी मांसपेशियों की टोनिंग को बनाए रखता है और इससे आपकी स्ट्रेचबिलिटी बढ़ जाती है, जिससे कि डिलिवरी के समय महिलाओं को आसानी होती है।