1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: ऋषभ पंत का भी नहीं चला बल्ला, कार्तिक की जगह टीम में मिली थी जगह

T20 World Cup 2022: ऋषभ पंत का भी नहीं चला बल्ला, कार्तिक की जगह टीम में मिली थी जगह

टी20 विश्व कप 2022 में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। वहीं, जिम्बाब्वे गेंदबाजी कर रही है। इस बीच भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। वहीं, जिम्बाब्वे गेंदबाजी कर रही है। इस बीच भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

विराट कोहली 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इसके बाद केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक के बाद केएल राहुल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान वो कैच आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए हैं। पंत को आज दिनेश कार्ति की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनका बल्ला नहीं चला।

भारत की प्लेइंग इलेवन में हुआ ये बदलाव
भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। अभी तक मैच में पंत को मौका नहीं मिला था। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...