1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 world cup 2022: क्या इस बार टी20 विश्व कप में जडेजा टीम में बना पाएंगे जगह? संजय मांजरेकर ने कहीं ये बातें

T20 world cup 2022: क्या इस बार टी20 विश्व कप में जडेजा टीम में बना पाएंगे जगह? संजय मांजरेकर ने कहीं ये बातें

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसको लेकर टीम इंडिया अपने बेस्ट 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड बनाने में जुटी हुई है। क्रिकेट गलियारों में भी चर्चा हो रही है कि इस बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया में कौन—कौन खिलाड़ी शामिल रहेंगे? इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिलने की बात भी कही जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 world cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसको लेकर टीम इंडिया अपने बेस्ट 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड बनाने में जुटी हुई है। क्रिकेट गलियारों में भी चर्चा हो रही है कि इस बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया में कौन—कौन खिलाड़ी शामिल रहेंगे? इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिलने की बात भी कही जा रही है।

पढ़ें :- Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर नहीं, सूर्या की वापसी में लग सकता है और अधिक समय

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने रविंद्र जड़ेजा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जडेजा का ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाना मुश्किल है। इसके पीछे की वजह भी बताते हुए उन्होंने कहा कि, उनके आगे दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं। फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि, स्पष्ट रूप से दिनेश कार्तिक ने दिखाया है कि वो 6 या 7 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

वह जो प्रभाव डाल रहे हैं वह अभूतपूर्व है और हमने उनका प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20ई में और आईपीएल में भी देखा है। इसलिए जडेजा के लिए टीम में आना और उनकी जगह लेना आसान नहीं होगा। भारत अक्षर पटेल जैसे किसी के साथ समझौता कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम में हार्दिक, कार्तिक नीचे के क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इसके साथ ही ऋषभ पंत भी हैं इसलिए जडेजा के लि इस पर जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन जडेजा किस तरह के खिलाड़ी हैं, यह जानते हुए वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द कम न हो। बता दें कि, आईपीएल 2022 में रविंद्र जड़ेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

 

पढ़ें :- RR vs DC Playing 11 : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...