1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Madhuri Dixit संग Tabu ने किया धमाकेदार डांस, लेजेंड एक्ट्रेसेस ने मचाया तहलका

Madhuri Dixit संग Tabu ने किया धमाकेदार डांस, लेजेंड एक्ट्रेसेस ने मचाया तहलका

बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में बतौर जज नजर आ रही है। आए दिन सेट से कई तरह की घटनाएं सामने रहती है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में बतौर जज नजर आ रही है। आए दिन सेट से कई तरह की घटनाएं सामने रहती है।

पढ़ें :- Thalaivar 171 first poster release: रजनीकांत की फिल्म थलाइवर 171 का पहला पोस्टर रिलीज

वही हाल ही में माधुरी दीक्षित ने झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10) के मंच से अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, वीडियो में वह तब्बू (Tabu) के साथ स्टेज साझा करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और तब्बू (Tabu) दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। माधुरी ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना है एवं तब्बू ने ब्लैक रंग शिमरी साड़ी पहनी है।

दोनों ही एक्ट्रेसेस हाथ के इशारों और एक्सप्रेशंस का खेल दिखा रही हैं। दोनों के हाव-भाव इतने गजब के हैं कि किसी का भी दिल जीत लें। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘गाइड(1965)’ का लोकप्रिय गाना ‘गाता रहे मेरा दिल’ बज रहा है। वीडियो में माधुरी एवं तब्बू दोनों ही गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं।

 

पढ़ें :- Amar Singh Bright के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए Diljit Dosanjh
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...