1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बनारस के VVIP संसदीय क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर दिखावटी कार्रवाई कर दीजिए या फिर बुलडोज़र में तेल नहीं है : अखिलेश यादव

बनारस के VVIP संसदीय क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर दिखावटी कार्रवाई कर दीजिए या फिर बुलडोज़र में तेल नहीं है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी (Varanasi) में अवैध निर्माण को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी (Varanasi) में अवैध निर्माण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही कहा कि ज्यादातर अवैध निर्माण भाजपा के प्रश्रय प्राप्त लोगों की संलिप्तता से हुए हैं। उन्होंने इस पर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा की सरकार में बनारस के VVIP संसदीय क्षेत्र में 25000 अवैध निर्माण हो गये हैं जिसमें अधिकांश भाजपा के प्रश्रय-प्राप्त लोगों की ही संलिप्तता है। मान्यवर अब बात खुल गयी है तो मजबूर होकर ही सही भाजपाइयों के ख़िलाफ़ दिखावटी कार्रवाई तो कर ही दीजिए या फिर बुलडोज़र में तेल नहीं है?’

पढ़ें :- UP News: एटा में दर्दनाक हादसा, दो मासूम सहित चार की मौत

इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा था कि, ‘परदा क्या उठेगा उस ख़ामोश पड़े जलसाघर में जब कुछ लोग अपना किरदार निभाना भूल गये। सपा के समय शुरु हुई ऑल इंडिया कैफ़ी आज़मी एकेडमी, लखनऊ का रुका हुआ काम व शेष औपचारिकताएं राजकीय निर्माण निगम तत्काल पूरा करें। कला-विरोधी भाजपा न तो कलाकारों को मंच देना चाहती है न ही यश भारती सम्मान।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...