1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तमिल एक्टर Vivek ने दुनिया को कहा अलविदा, सुबह 4:35 पर ली अंतिम सांस

तमिल एक्टर Vivek ने दुनिया को कहा अलविदा, सुबह 4:35 पर ली अंतिम सांस

विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया गया था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: टॉलीवुड एक्टर विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 59 साल के थे। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पढ़ें :- अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है: राहुल गांधी

आपको बता दें कि विवेक को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया गया था कि उन्हें 100 प्रतिशत ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक हुआ।

इसके बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब वो बेहोश थे। लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें एक्स्ट्रा कॉर्पोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन पर रखा था। तमाम कोशिशों के बाद भी अभिनेता को बचाना नहीं जा सका।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है. वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...