1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tamil Nadu Heavy rain Alert : तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, छात्रों के लिए छुट्टी घोषित

Tamil Nadu Heavy rain Alert : तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, छात्रों के लिए छुट्टी घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने  आज तमिलनाडु राज्य में  भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। श्रीलंका के तट पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक जोर पकड़ने की आशंका है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tamil Nadu Heavy rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने  आज तमिलनाडु राज्य में  भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। श्रीलंका के तट पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक जोर पकड़ने की आशंका है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

तमिलनाडु के कई इलाकों में रात भर हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। राज्य के चार जिलों तिरुवल्लूर, रानीपेट और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर जलजमाव हो गया। आने वाले दिनों में चेन्नई और कई अन्य जिलों में बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। तमिलनाडु सरकार ने भी बारिश के चलते कई जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। चेन्नई समेत राज्य के कम से कम 26 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...