1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tauktae Cyclone : शाम तक गुजरात के तट से टकराएगा, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

Tauktae Cyclone : शाम तक गुजरात के तट से टकराएगा, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा अभी नहीं टला है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा अभी नहीं टला है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

अब तक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है। चक्रवाती तूफान ताउते के आने के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं।

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा अभी भी जारी है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब अब ताउते तूफान गुजरात की ओर बढ़ रहा है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। गुजरात में तूफान के टकराने की संभावना को लेकर वहां एनडीआरएफ की 50 टीमों को तैनात कर दिया गया है। इसी बीच गुजरात में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ताउते के कारण मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई के वडाला से चक्रवात ताउते की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें तेज हवाएं चल रही है। साथ ही रिमझिम बारिश भी हो रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा। इस बीच गुजरात के गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ और दीयू में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात ताउते की वजह से मुंबई में तेज हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में अस्थायी कोविड केयर सेंटर नष्ट हो गए।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते के कारण रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन घंटे इन इलाकों में बारिश पड़ सकती है। बृहन्मुंबई नगर पालिका ने जानकारी दी कि चक्रवात ताउते के मद्देनजर अगले आदेश तक बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद रखा जाएगा। अहमदाबाद के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते तेज हवाओं के साथ गुजरात के तट पर आज शाम तक पहुंचेगा और देर रात को पोरबंदर और महुवा तट से गुजरेगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने  की संभावना है और इनकी रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा होगी।

चक्रवात ताउते की वजह से मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट की तीन घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज यानी सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

चक्रवाती तूफान ताउते से अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई सैकड़ों पेड़ इसकी चपेट में आकर गिर गए और कई गांव प्रभावित हो गए। चक्रवात ताउते का देश के कई राज्यों पर क्या असर पड़ा, ये जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो को देख सकते हैं। भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दो C-130J और एक An-32 एयरक्राफ्ट को तैनात किया गया है। ये विमान 167 सैनिकों और राहत-बचाव के 16.5 टन लोड के ट्रांसपोर्टेशन के लिए तैनात किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...