पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ जायेंगे। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के सिर पर ताज सजता दिख रहा है। वहीं, आज राजद नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है।
चुनाव के बाद वह अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री दंपति लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी बेटी डॉ मीसा भारती ने अपने भाई के जन्मदिन की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा की हैं। राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्म दिन है।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के लाल तेजस्वी को हालांकि एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यंमंत्री बताकर पहले ही बर्थडे गिफ्ट दे दिया है लेकिन हकीकत में क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? इसके लिए अब एक दिन का इंतजार और करना पंड़ेगा।