1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Tejashwi Yadav Marriage: सगाई के साथ आज ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे तेजस्वी यादव, इस तरह हो रही तैयारी

Tejashwi Yadav Marriage: सगाई के साथ आज ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे तेजस्वी यादव, इस तरह हो रही तैयारी

Tejashwi Yadav Marriage: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शादी के बंधन के बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की ​तैयारियां जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल रहेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Viral Video: दो रुपए के बिस्किट के लिए मासूम के हाथ, पैरों को रस्सी से जकड़ कर खंबे में बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कहा जा रहा है कि सगाई के साथ ही आज ही शादी की रस्म पूरी की जाएगी। कहा जा रहा है कि शादी के बाद बहुभोज का आयोजन बिहार (Bihar) में किया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि पिछले साल ही तेजस्वी (Tejashwi Yadav) शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना सकंट के कारण शादी नहीं हो सकी थी।

दोनों परिवार के लोग अब इसे टालने के मूड में नहीं थे। लिहाजा आज ही दिल्ली में सगाई के साथ शादी का संक्षिप्त आयोजन किया जा रहा है। तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं। यह लालू परिवार में होने वाला पहला अंतरजातीय परिवार है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो तेजस्वी (Tejashwi Yadav) और उनकी होने वाली पत्नी दोनों दिल्ली में एक साथ पढ़ाई किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...