1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने किया सन्यास का एलान, ये साल होगा आखिरी सीजन

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने किया सन्यास का एलान, ये साल होगा आखिरी सीजन

भारत की प्रमुख टेनिस महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये साल उनका आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वो इस खेल को अलविदा कह देंगी। सानिया इस समय आस्ट्रेलिया में हैं। वो आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए वहां पहुंची हुई ​हैं। सानिया मिर्जा की शादी मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख टेनिस महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा(Saniya Mirza) ने सन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये साल उनका आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वो इस खेल को अलविदा कह देंगी। सानिया इस समय आस्ट्रेलिया में हैं। वो आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने के लिए वहां पहुंची हुई ​हैं। सानिया मिर्जा की शादी मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक(Shoyeb Malik) से हुई है। वो अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं। सनिया ने हमेशा भारत के लिए खेला है। और अनगिनत उपलब्धियां उन्होंने भारत को टेनिस के खेल में दिलाई हैं। सानिया ने कहा- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। सानिया मिर्जा ने महिला डबल्स(Women Doubels) में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...