1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सौरभ गांगुली के लिए वो दिन महेंद्र सिंह धोनी की वजह से खास बन गया

सौरभ गांगुली के लिए वो दिन महेंद्र सिंह धोनी की वजह से खास बन गया

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। रांची के राजकुमार ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए ऐसी उपलब्धियां हासिल की जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। रांची के राजकुमार ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए ऐसी उपलब्धियां हासिल की जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आइसीसी के तीन बड़े खिताब को धौनी ने अपनी शानदार कप्तानी से भारत को दिलाया। वैसे तो यह सभी एक से बढ़कर एक यादगार जीत रही लेकिन साल 2011 में वनडे वर्ल्ड की जीत पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए खास है।

पढ़ें :- आरसीबी वर्सेस एसआरएच मैच में कैसी रहेगी पिच और प्लेइंग-XI में किसे मिलेगा मौका? जानें पूरी डिटेल्स

कुछ दिन पहले दादा ने एक कार्यक्रम के दौरान इस जीत को याद किया था। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय टीम को 2011 में मिली जीत उनके लिए सबसे ज्यादा खास है। गांगुली इसे भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ा दिन मानते हैं। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में धौनी का लगाया गया विजयी छक्का वह भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार शॉट मानते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...