1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टूट सकता है सुभासपा और सपा का गठबंधन! केशव देव मौर्य के बाद अखिलेश यादव से नाराज हुए ओमप्रकाश राजभर

टूट सकता है सुभासपा और सपा का गठबंधन! केशव देव मौर्य के बाद अखिलेश यादव से नाराज हुए ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के साथ आए महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party)पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना गठबंधन तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि सपा की तरफ से उनका सम्मान नहीं किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के साथ आए महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party)पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना गठबंधन तोड़ लिया। उन्होंने कहा कि सपा की तरफ से उनका सम्मान नहीं किया गया।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

दबाव की राजनीति करने वालों को तवज्जो दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) (सुभासपा) के चीफ ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के भी नाराज होने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही सपा और सुभासपा का गठबंधन टूट सकता है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी की तरफ से विधान परिषद चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया,​ जिसमें महान दल और सुभासपा की तरफ से किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया। इसको लेकर दोनो पार्टियों के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सुभासपा के मुखिया राजभर अपने बेटे के लिए विधान परिषद का टिकट चाहते थे, लेकिन सपा प्रमुख ने उनको टिकट नहीं दिया है। इसके बाद वह नाराज हो गए हैं। सूत्रों की माने तो ओम प्रकाश राजभर की बढ़ती नाराजगी के कारण गठबंधन टूट भी सकता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : आजमगढ़ में आकाश आनंद ने कहा- बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...