1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्राह्मण परिषद् आगरा ने डॉक्टर बीना लवानिया को किया सम्मानित, कहा-प्राचीन स्थलों को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जाए

ब्राह्मण परिषद् आगरा ने डॉक्टर बीना लवानिया को किया सम्मानित, कहा-प्राचीन स्थलों को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जाए

सेवा मार्ग की प्रणेता, परम विदुषी एवं प्रमुख समाजसेविका डॉक्टर बीना लवानिया को ब्राह्मण परिषद् आगरा द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय चिकित्सक डॉक्टर आर.एस.पारीक ने की। सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भगवान शर्मा ने इस मंतव्य पर प्रकाश डाला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। सेवा मार्ग की प्रणेता, परम विदुषी एवं प्रमुख समाजसेविका डॉक्टर बीना लवानिया को ब्राह्मण परिषद् आगरा द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय चिकित्सक डॉक्टर आर.एस.पारीक ने की। सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भगवान शर्मा ने इस मंतव्य पर प्रकाश डाला।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

वहीं, इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर बीना लवानिया ने आगरा में कुछ अनोखा सेवा करने का संकलप लिया। साथ ही आगरा के पौराणिक प्राचीन स्थलों को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय किया गया, जिससे लोग ताजमहल के साथ साथ इन जगहों का भी अवलोकन कर अपनी प्राचीन संस्कृति से परिचित हों। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर पारीक ने समारोह के आयोजकों को धन्यवाद दिया तथा डॉक्टर बीना लवानिया को उनके लक्ष्य के प्रति आशीर्वाद दिया। मंच पर पंडित रामदर्शन तथा एडवोकेट देवेंद्र वाजपेई विराजमान थे।

 

इस अवसर पर डॉक्टर राजीव उपाध्याय, जगदीश पचोरी उप सभापति नगर निगम, डॉक्टर डी.वी. शर्मा, तथा डॉक्टर कैलाश सारस्वत को करोना काल की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से रमाकांत सारस्वत, पंकज मिश्रा, महेश शर्मा, उमाधार पाठक, राहुल चतुर्वेदी, डॉक्टर हरी नारायन चतुर्वेदी, सुनील दुबे, अनुज शर्मा, धर्मेश चौबे, जगदीश पचोरी, पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा पार्षद, केशव वशिष्ठ, ब्रजेश पंडित, सुरेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र श्रोत्रिय, वी.डी. दुबे, संजय अरोड़ा, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय,आशीष भारद्वाज,भानु दीक्षित एवं पी.एल.शर्मा आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन डॉक्टर भगवान शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापित सुरेन्द्र शर्मा ने किया।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...