1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, गले में ट्यूब डालकर दी जा रही ऑक्सीजन

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, गले में ट्यूब डालकर दी जा रही ऑक्सीजन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि, अब वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात डॉक्टरों ने कल्याण के गले में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन देनी शुरू की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि, अब वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात डॉक्टरों ने कल्याण के गले में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन देनी शुरू की।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

इसे चिकित्सा भाषा में इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के उपचार में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुधवार सुबह वार्ड का निरीक्षण कर उनकी सेहत का जायजा। उनकी अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

कोई खास सुधार नही हो रहा है। शरीर में संक्रमण अभी भी बना हुआ है। बता दें कि, बीते कई दिनों से कल्याण सिंह की तबीयत खराब चल रही है। पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही कल्याण सिंह का वहां पर उपचार चल रहा है।

 

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...