1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश और प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं भाजपा के नेता : अखिलेश यादव

देश और प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं भाजपा के नेता : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को को प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन इन्हें लोगों की जान की परवाह नहीं है बल्कि ये चुनाव प्रचार में व्य​स्त हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को को प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन इन्हें लोगों की जान की परवाह नहीं है बल्कि ये चुनाव प्रचार में व्य​स्त हैं।

पढ़ें :- Election Results 2023 : विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बैठक, दिल्ली में छह दिसंबर को जुटेगा 'INDIA'

साथ ही कहा कि राज्यों के पास वैक्सीन नहीं है और रोजगार समाप्त हो रहे हैं। लेकिन इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार के पास यहां के लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं है, जिसके कारण यूपी की जनता बेहद ही नाराज है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी। बता दें कि पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, पूर्व विधायक अरशद खां सहित, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद के कई बसपा नेताओं ने शनिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

पढ़ें :- IPL 2024 Auction Date and Venue: आईपीएल ऑक्शन की डेट का ऐलान, इस देश में होगी खिलाड़ियों की नीलामी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...