1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यातायात निरीक्षक व स्टेशन अधीक्षक की तानाशाही रेलवे कर्मचारी परेशान, आठ के बदले 12 घंटे कराया जा रहा है काम

यातायात निरीक्षक व स्टेशन अधीक्षक की तानाशाही रेलवे कर्मचारी परेशान, आठ के बदले 12 घंटे कराया जा रहा है काम

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में यातायात निरीक्षक लखनऊ द्वितीय के अन्तर्गत गेट संख्या 161 स्पेशल पर ड्यूटी रोस्टर के विरुद्ध कार्य करवाया जा रहा है, गेट संख्या 161 स्पेशल का टीवीयू (TVU) मार्च 2019 के गणना के अनुसार एक लाख आठ हजार पाॅच सौ सन्तानबे (108597) है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में यातायात निरीक्षक लखनऊ द्वितीय के अन्तर्गत गेट संख्या 161 स्पेशल पर ड्यूटी रोस्टर के विरुद्ध कार्य करवाया जा रहा है, गेट संख्या 161 स्पेशल का टीवीयू (TVU) मार्च 2019 के गणना के अनुसार एक लाख आठ हजार पाॅच सौ सन्तानबे (108597) है।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यातायात का अत्यधिक दबाव के कारण मंडल कार्यालय द्वारा 2019 में इस गेट पर कार्य की अवधि आठ (8) घंटा कर दिया गया जिसे 2019 में महाप्रबंधक के निरिक्षण के समय से लागू कर दिया गया था। किसी कारणवश यदि 12 बारह घंटा कार्य कराया जाता था तो उसके बदले में कर्मचारियों को सीआर दिया जाता था। पिछले लगभग तीन महीने से यातायात निरीक्षक लखनऊ द्वितीय अनिलेश कुमार वर्मा के मौखिक आदेश पर स्टेशन अधीक्षक हैदरगढ़ द्वारा इस गेट पर लगातार बारह घंटा कार्य कराया जा रहा है। बदले में कर्मचारियों को न तो ओवरटाइम दिया जा रहा है और न ही सी आर दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों में काफी निराशा छाई हुई है।

रेलवे बोर्ड के नियमानुसार जिस समपार का टीवीयू पच्चास हजार से अधिक होता है उसपर आठ घंटा ड्यूटी कराया जाता है, परंतु मार्च 2019 में ही एक लाख से अधिक टीवीयू होने और मंडल से आठ घंटा ड्यूटी कराने के आदेश के बाद भी यातायात निरीक्षक लखनऊ द्वितीय एवं स्टेशन अधीक्षक हैदरगढ़ द्वारा लगभग दो वर्ष आठ घंटा ड्यूटी कराने के बाद मंडल के आदेश को तार तार करके पुनः बारह घंटा कार्य कराया जा रहा है।

रेलवे के कर्मचारियों ने बीते 30 सितम्बर को इसकी लिखित शिकायत मंडल रेल प्रबंधक से किया है, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंडल के इस रवैये को देखने से यही प्रतीत होता है कि लखनऊ मंडल में कहीं कोई नियम कानून नाम की बात नहीं है और जिस अधिकारी के मन में जो आएगा वह अपनी मनमानी करेगा।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...