नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जायेेंगे। वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझानों में एनडीए बहुमत के करीब बनी हुई है, जबकि महागठबंधन काफी पीछे हो गया है। एनडीए गठबंधन 130 सीटों पर आगे चल रहा है और उसे पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
जब मंगल ग्रह &चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 10, 2020
वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन 104 सीटों पर आगे है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती? उदित राज ने मंगलवार को ट्वीट कर सवाल पूछा किया है कि, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?’