नई दिल्ली : कुत्ते केवल इंसानों के साथ नहीं बल्कि जानवरों के साथ भी मित्रता निभाने में पीछे नहीं हटते हैं। कुछ ऐसी ही मित्रता की मिसाल पेश कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुत्तों की जोड़ी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार ऐसा कर क्या दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर दो डॉग्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा कुत्ता पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो वो स्वीमिंग पूल के पानी में डूब जाएगा।
वहीं पुल के समीप एक बड़ा सा डॉग खड़ा है। वो डूबते हुए डॉग्स को दो पल के लिए देखता है। देखने में तो ऐसा लग रहा है मानो वो कुछ विशेष सोच रहा हो। सोचने के पश्चात् वो कैसे अपने डूबते हुए मित्र को बचाता है, वो आपको इस वीडियो में नजर आएगा।
Good boy helping his little brother..
🎥 TT: dianedupont7 pic.twitter.com/F4BA3u6zIZ
पढ़ें :- देखते ही देखते मछली ने कर दिया ईल का काम तमाम, VIDEO देखने वालों का मुह रह गया खुला का खुला
— Buitengebieden (@buitengebieden_) October 2, 2020
वही कुत्ते की सूझबूझ के जरिए उसने अपने मित्र की जान बचाई तथा सबकुछ ठीक भी कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो पर अब तक 18 हजार से अधिक व्यूज तथा 800 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो पर लोग कई सारे कमेंट्स कर रहे हैं। वही कुछ का कहना है कि ये वीडियो दिल को छू गया, तो कुछ कह रहे हैं ये मित्रता वास्तव में बहुत खास है। साथ ही इस वीडियो को खूब वायरल भी किया जा रहा है।