1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आम लोगों के लिए खोले जा रहे हैं सेना के अस्पताल : मनोज मुकुंद नरवणे

आम लोगों के लिए खोले जा रहे हैं सेना के अस्पताल : मनोज मुकुंद नरवणे

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि सेना कोरोना महामारी के खिलाफ चलाये जा रहे देशव्यापी अभियान में हर संभव मदद कर रही है। जहां संभव है वहां सेना के अस्पतालों के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि सेना कोरोना महामारी के खिलाफ चलाये जा रहे देशव्यापी अभियान में हर संभव मदद कर रही है। जहां संभव है वहां सेना के अस्पतालों के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जा रहे हैं।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

जनरल नरवणे गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने ने बताया कि कोविड के खिलाफ अभियान में सेना द्वारा उठाये जा रहे कदमों व प्रयासों की उन्हें जानकारी दी। सेना प्रमुख ने बताया कि सेना के चिकित्सा स्टाफ को विभिन्न राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सेना द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल भी बनाये जा रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि जहां संभव है वहां सेना के अस्पतालों के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जा रहे हैं। लोग अपने नजदीक के सेना अस्पताल में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेना आयात की जा रही ऑक्सीजन के टैंकरों और वाहनों के संचालन के लिए भी जरूरत के आधार पर कर्मचारी भेज रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...