1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. पैर भी बताते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप, जानिए क्या है समुद्रशास्त्र

पैर भी बताते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप, जानिए क्या है समुद्रशास्त्र

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: समुद्रशास्त्र अनुसार आपका भाग्य न केवल आपके हाथ की लकीरें बल्कि पैर भी बता सकते हैं। पैरों की बनावट जैसी होती है उसी के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता चलता है। पैर और पैरों की उंगलियों से आपके जीवन से संबंधित बहुत सी रोचक जानकारियां मिल जाती हैं। जानिए क्या कहते हैं आपके पैर…

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

मुलायम पैर: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के तलवे कोमल और मुलायम होते हैं उनका भविष्य काफी उज्जवल रहता है। उन्हें जीवन की सुख सुविधाओं को हासिल करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। अगर इनके जीवन में समस्याएं आ भी जाएं तो ये उनका सामना भी डट कर करते हैं। पैरों की उंगलियों में स्पेस होना: आपने बहुत लोगों के पैरों की उंगलियां ऐसी देखी होंगी जिनमें स्पेस नजर आता है। ऐसे लोगों को जीवन पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हें सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन संघर्षों के बाद सफलता मिल भी जाती है।

पैरों की उंगलियों का सटा होना: यदि पैरों की उंगलियां आपस में सटी हैं। तो आप भाग्य के काफी धनी रहेंगे। ऐसे लोगों को अमूमन सारी खुशियां मिलती हैं। लेकिन ऐसे लोगों को मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। पुरुषों के अंगूठे के बराबर वाली उंगली का बड़ा होना: ऐसे पुरुषों की पत्नी बेहद ही आज्ञाकारी होती हैं। जो अपने पति की हर बात मानती हैं और उनका हमेशा साथ देती हैं। अगर ये उंगली महिला की बड़ी हो तब उनका पति उनकी सब बात मानता है।

पैरों में नसों का दिखाई देना: बहुत से लोगों की पैरों की नसें दिखाई देती हैं। इसे अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं अगर पैर फटे हुए भी हैं तो ये दुर्भाग्य का सूचक है। उंगलियों का शेप में होना: जिन लोगों की उंगलियां एक शेप में होती हैं तो ऐसे लोग स्वभाव से बेहद ही शांत होते हैं। इन्हें सामान्य जीवन जीना पसंद आता है। अशांत माहौल से ये अकसर दूर ही रहते हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...