1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवती ने दरोगा पर लगाया आरोप, घर बुलाकर करता था शारीरिक शोषण

युवती ने दरोगा पर लगाया आरोप, घर बुलाकर करता था शारीरिक शोषण

हरदोई के कासिमपुर थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक दरोगा पर एक लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता था।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। हरदोई के कासिमपुर थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक लड़की ने दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता था। पीड़िता की तहरीर पर दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मामलें में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बताया जा रहा है कि यह मामला साल 2020 का है।  जहां युवती का आरोप है एक घरेलू झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत उसने 1076 पर फोन करके की थी।

जिसकी जांच में तैनात सिपाही ज्ञानेंद्र शुक्ला उसके घर आया था। पूछताछ करने के बहाने रात को उसको  कमरे पर बुलाया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और धमकी दी कि अगर यह बात कहीं बताई तो परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा और बर्बाद कर दिया जाएगा।

युवती का कहना है कि वह हमेशा उसको कमरे पर बुलाता था। जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस FIR दर्ज कर लिया है और केस की छान बीन कर रही है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...