मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार वाराणसी में स्वतंत्रता भवन में प्रदर्शनी का अवलोकन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 'सुफलाम' में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर किसानों से चर्चा की। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान धरती और जल का ही हुआ है। धरती माता के साथ खिलवाड़ गलत है, जो हर हाल में बंद होना चाहिए।
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार वाराणसी में स्वतंत्रता भवन में प्रदर्शनी का अवलोकन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सुफलाम’ में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर किसानों से चर्चा की। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान धरती और जल का ही हुआ है। धरती माता के साथ खिलवाड़ गलत है, जो हर हाल में बंद होना चाहिए।
इसके लिए यह जरूरी है कि केमिकल युक्त खेती की जगह गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में गंगा किनारे के जिलों में प्राकृतिक खेती का बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्राकृतिक परिषद का गठन किया गया है।
'गो आधारित प्राकृतिक खेती' के लिए सरकार इंसेंटिव दे रही है… pic.twitter.com/LpNGv1115P
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 8, 2023
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अगले 01 वर्ष तक भारत G-20 देशों का नेतृत्व करके दुनिया को नया मार्गदर्शन देगा, यह भारत के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही कहा कि, प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे और दुनिया के सामने सुरक्षा, सुव्यवस्था व स्वच्छता का एक बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत हुआ था।