1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूल्हे ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

दूल्हे ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दूल्‍हे की हरकत ने दुल्‍हन को इस कदर शर्मसार क‍िया कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्‍हन के इस फैसले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ने के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों की पिटाई करते हुए उन्हें बधंक बना लिया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दूल्‍हे की हरकत ने दुल्‍हन को इस कदर शर्मसार क‍िया कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्‍हन के इस फैसले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ने के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों की पिटाई करते हुए उन्हें बधंक बना लिया। शन‍िवार देर रात से दोपहर 12 बजे तक दूल्हा और बाराती लड़कीवालों के घर पर बंधक बने रहे।

पढ़ें :- Weather Update : IMD ने प्रचंड गर्मी का दिया अलर्ट, इन 8 राज्यों को पड़ेगी लू की मार

पुलिस की मौजूदगी में दूल्‍हे पक्ष को पांच लाख रुपए शादी का खर्च देने का फरमान सुनाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। हालांकि, पैसा मिलने तक दुल्‍हन पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना रखा। मान्धाता थाना क्षेत्र के अहिंना गांव निवासी एक युवक की बारात शनिवार को मान्धाता के टिकरी गांव गई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हा डीजे पर दुल्हन के साथ डांस करने की जिद कर रहा था।

स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन जब घर के अंदर जाने लगी तो दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ डीजे पर डांस की जिद करने लगा। दुल्हन डांस के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हे ने सबके सामने हंगामा शुरू कर द‍िया। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हा और उसके कई परिजन नशे की हालत में थे। दूल्हे की इस हरकत से दुल्‍हन हैरान रह गए। उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन की मामी दूल्हे को धक्का देते हुए दुल्हन को लेकर चली गईं।

 

पढ़ें :- यूपी के इस गांव में चुनाव का बहिष्कार, 2019 में पड़े थे 94 प्रतिशत वोट; जानें क्या है पूरा मामला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...