1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. रोजाना खिलाने वाली बीमार महिला कुशल क्षेम जानने पहुंचा लंगूर, देखें हग करने का VIDEO

रोजाना खिलाने वाली बीमार महिला कुशल क्षेम जानने पहुंचा लंगूर, देखें हग करने का VIDEO

कहते है कि इंसान और जानवरों का रिश्ता निराला होता है। जहां बिना भाषा के भी प्रेम और लगाव के चलते दोनों एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। अक्सर किसी के प्रति कुत्तों या बंदरों की वफादारी के कई किस्से हमें सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में देखने को मिला जहां एक बीमार और से मिलने कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि एक लंगूर आया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कहते है कि इंसान और जानवरों का रिश्ता निराला होता है। जहां बिना भाषा के भी प्रेम और लगाव के चलते दोनों एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। अक्सर किसी के प्रति कुत्तों या बंदरों की वफादारी के कई किस्से हमें सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में देखने को मिला जहां एक बीमार और से मिलने कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि एक लंगूर आया। ये बेहद अजीब है, लेकिन सामने आया इसका वीडियो हैरान कर दे रहा है।

पढ़ें :- मेट्रो और सड़क पर अश्लील डांस और स्कूटी पर स्टंट करने वाली दोनो लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि ये बीमार महिला हर रोज लंगूरों को खाना खिलाया करती थी, लेकिन उम्र ढलने से बीमार पड़ने के चलते वह कुछ दिनों से ऐसा नहीं कर पा रही थी। वहीं लंगूरों को भी जब वह कई दिन नजर नहीं आई तो उनमें से एक महिला की खोज खबर लेने उसके घर, बल्कि उसके बिस्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद का नजारा देखकर कोई भी रो देगा। ये लंगूर लेटी हुई महिला के पास आकर उसे गले लगाता है और उसके सिर पर हाथ फेरता है, बिल्कुल इंसानों की तरह जैसे वह उसका बेटा हो। वहीं महिला भी उसे उसी प्यार से गले लगाती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर दे रहा है। इसके अलावा लोग इस पर शानदार कमेंट भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...