बॉलिवुड फिल्म जगत में कई स्टार्स अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। ये सितारे अपने आप को फिट रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाते है, शाहिद कपूर हों या फिर मलाइका अरोड़ा, तमाम सितारे आज भी उतने फिट दीखते है जिनते 10 साल पहले दिखते थे। इनके लुक्स का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे ही सितारों की तस्वीरें दिखा रहे हैं जो आज भी वैसे ही दीखते है।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर की आज भी लाखो लड़किया दीवानी है जिस तरह वे 2010 में हैंडसम स्टाइलिश दीखते थे वैसे है वे दस साल बाद भी नज़र आते है।
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखती हैं। इसका अंदाजा उनकी तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। न सिर्फ खूबसूरती बल्कि फिट बॉडी के मामले में वह यंगस्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती भी बढ़ रही है। क्या इन पिक्चर्स को देखने को बाद आपको विश्वास होगा कि दोनों में 10 साल का फासला है।
रितिक रोशन
बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक को बॉलिवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है और इसकी बड़ी वजह उनके गुड लुक्स हैं जो पिछले साल 10 साल में नहीं बदले हैं। बेहतरीन हेयरस्टाइल के अलावा उनके फीचर्स पर दुनियाभर के फैंस मरते हैं।
रेखा
बॉलिवुड की एवरग्रीन ऐक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के दुनियाभर में दीवाने हैं। इन्हीं तस्वीरों को देखकर लगता है कि उन पर उम्र का कोई असर नहीं है। उनके दौर की बाकी ऐक्ट्रेसेस के मुकाबले वह काफी ज्यादा फिट हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान पर जिस तरह लड़कियां उन पर 2010 में फिदा थीं, उससे ज्यादा 2020 में हैं। पिछले 10 साल में उनका लुक वैसा का वैसा ही है।, यही नहीं, उनके पास बॉलिवुड के मोस्ट एलिजबिल बैचलर का भी टाइटल है।