उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में एक्शन में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है। इसके साथ ही लाउडस्पीकर को उतारने का सिलसिला जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में एक्शन में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है। इसके साथ ही लाउडस्पीकर को उतारने का सिलसिला जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं।
धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के अंदर ही सीमित होने चाहिए।
किसी भी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए। इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जो लाउडस्पीकर उतारे गए हैं वे दोबारा न लगने पाएं: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/IUeUfGPLeQ
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 8, 2022
पढ़ें :- BBC Documentary Controversy: दिल्ली से लेकर मुंबई तक बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर हंगामा
साथ ही कहा कि, जो लाउडस्पीकर उतारे गए हैं वे दोबारा न लगने पाएं। इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के अंदर ही सीमित होने चाहिए। किसी भी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए। इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। जो लाउडस्पीकर उतारे गए हैं वे दोबारा न लगने पाएं।’